• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

अर्थशास्त्र विभाग में 20 जून तक करे आवेदन।*

Published on: 12 Jun 2026

*अर्थशास्त्र विभाग में 20 जून तक करे आवेदन।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के अर्थशास्त्र विभाग ने अपनी उत्कृष्ट शिक्षण परंपरा, अनुभवी संकाय सदस्यों तथा आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्थिक सिद्धांतों, अनुसंधान पद्धतियों तथा समकालीन आर्थिक मुद्दों की गहन समझ प्रदान करना है।विभाग का नेतृत्व प्रो. सतीश कुमार, डीन, सामाजिक विज्ञान संकाय एवं विभागाध्यक्ष, कर रहे हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन में विभाग निरंतर शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। विभाग में डॉ. विकास बत्रा (प्रोफेसर), डॉ. देविंदर सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर) तथा डॉ. ऋतु कुमारी (असिस्टेंट प्रोफेसर) जैसे योग्य एवं अनुभवी शिक्षक कार्यरत हैं, जो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध मार्गदर्शन तथा करियर परामर्श प्रदान करते हैं।विभाग में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक कक्षाएं, समृद्ध पुस्तकालय, ई-संसाधनों की सुविधा, शोध एवं परियोजना कार्यों हेतु मार्गदर्शन, संगोष्ठियां, कार्यशालाएं तथा विशेषज्ञ व्याख्यान नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिष्ठित पदों एवं संस्थानों में चयन प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। प्रोफेसर सतीश कुमार ने बताया कि यहां के छात्रों का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के पद पर हुआ है, जबकि अन्य छात्रों ने बैंकिंग क्षेत्र, नवोदय विद्यालय समिति (NVS), केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) तथा जिला न्यायालय (District Court) में चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। विभाग विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, शोध क्षमता तथा समसामयिक आर्थिक चुनौतियों के समाधान की दृष्टि विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रो. सतीश कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समयावधि के भीतर विश्वविद्यालय की प्रवेश पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। अर्थशास्त्र विभाग अपने समर्पित संकाय, शोधोन्मुख वातावरण तथा छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं व्यावसायिक जीवन के लिए तैयार कर रहा है।